तिलहर कोतवाल राजकुमार शर्मा को गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट विवेचनक के सम्मान से नबाजा जाएगा!
CRS तिलहरशाहजहाँपुर-73 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा को उत्कृष्ट विवेचना के लिए सम्मानित किया जाएगा! वर्तमान में राजकुमार शर्मा जनपद की तिलहर कोतवाली में तैनात हैं!
राजकुमार शर्मा को यह उत्कृष्ट विवेचना सम्मान इस लिए प्रदान किया जाएगा क्यूंकि वे जब 2016 में बिजनौर के स्योहारा में SO पद पर तैनात थे और उसी समय NIA के डीएसपी तंजील अहमद एवं उनकी पत्नी फरजाना की हत्या कर दी गई थी जिसकी विवेचना श्री शर्मा और सतीश कुमार जो इस समय रामपुर में तैनात है को मिली!
घटनाक्रम के अनुसार एनआईए के डीएसपी तंजील अहमद तथा उनकी पत्नी फरजाना और उनके दो बच्चे एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में सहसपुर क्षेत्र में उनके ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई जिसमें तंजील अहमद को 21 गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं उनकी पत्नी फरजाना को भी चार गोलियां इस दौरान लगी थी जिसके चलते इलाज के दौरान उनकी भी अस्पताल में मौत हो गई! इस हत्याकांड के चलते संपूर्ण देश में हड़कंप मच गया इस लिए कि मामला NIA के अधिकारी से जुड़ा था!
परिणामस्वरूप आनन-फानन में घटना के खुलासे के लिए टीम बनाई गई! राजकुमार शर्मा और सतीश कुमार को जांच दी गई जिसका पुलिस अधिकारियों ने एक सप्ताह के अंदर ही घटना का खुलासा कर दिया था! विवेचना में जुटाए गए मजबूत साक्ष्यों और फॉरेंसिक जांचों के चलते आरोपी मुनीर और रैय्यान को सजा हुई थी! राजकुमार शर्मा को जहाँ प्रदेश के प्रथम विवेचक के रूप में सम्मानित किया जाएगा तो वहीं सतीश कुमार को द्वितीय विवेचक के रूप में सम्मानित किया जाएगा!









