नगर पालिका तिलहर
में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-74 वें गणतंत्र पर नगर पालिका परिषद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया! राष्ट्रीय पर्व के इस मौके पर लोगो ने एक दूसरे को बंधाईयाँ दी और मिठाईयाँ बांटी!
अधिशासी अधिकारी सर्वेष कुमार ने ठीक सवा आठ बजे पालिका के गांधी मैदान स्थित माहत्मा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर ठीक आठ बज कर तीस मिनट पर ध्बजारोबण के साथ राष्ट्रीय गान, जन गण मन की गूंज सुनाई दी!
गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संवोदित करते हुए नगर के प्रसिद्ध डा० आलोक कुमार अग्रवाल ने एक जुटता और देश भक्ति पर रौशनी डालते हुए जागरुक करने का प्रयास किया तथा विख्यात डा० प्रमोद मिश्र ने लोगो से संस्कार, और शक्ति का सही प्रयोग कर जीने की राह पर रौशनी डाली! वरिष्ठ अधिबक्ता भाजपा नेता देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने देश की आजादी और संविधान के बारे बताया! इस मौके पर जर्नालिस्ट इमरान सागर ने, “सोच बदलो देश बदलेगा” स्लोगन का विश्लेषड़ करते हुए पहले इंसान बनो और स्वंय को पहचानो!
कार्यक्रम में पूर्व सभासद विकास गुप्ता, कांग्रेस नेता चाँद अन्सारी आदि ने अपना अपना व्यक्तव्य, बाबू अयूब हुसैन के संचालन दिया! इससे पूर्व अयूब हुसेन, इस्लाम अली, कमल श्रीवास्तव जुबैर अहमद, नईम फरीदी व इमरान सागर,ने राष्ट्रीयगान को लीड किया और अधिशासी अधिकारी सर्वेष कुमार ने संविधान की शपथ दिलाई! कार्यक्रम में देश भक्ति गीत पर लोगो जम कर थिरके! अधिशासी अधिकारी सर्वेष कुमार ने विस्तार से गणतंत्र की व्यख्या व्यक्त करते के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया! इस दौरान, पालिका का समस्त स्टाप के साथ ही सेवानिवृत स्टाफ से वरिष्ट कर्मचारी मौजूद रहे!








