हज़रत सैय्यद शाह शमशुद्दीन मियाँ का सालाना 3 फरवरी से शुरु!
188 वें सालाना उर्स की सभी तैयारियां पूर्ण!
CRS तिलहर/शाहजहाँपुर
-नगर के प्रसिद्ध बुजुर्ग हजरत सैयद शाह शमशुद्दीन मियां रहमतुल्लाह अलैह के 188 वां सालाना उर्स शरीफ 3 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक होगा!
नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित दरगाह हजरत सैयद शाह शमशुद्दीन मियाँ रहमतुल्लाह अलैह के सालाना 188 वें उर्स की तैयारियों को लेकर, सज्जादानशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियाँ ने खानकाह पर रज़ाकारो (कार्यकर्ताओं) की बैठक कर
तैयारियों का जायजा लिया! उर्स में 3 फरवरी को रात में मिलाद शरीफ होगी और 4 फरवरी को रात 8 बजे से जलसा-ए- ईदमीलादुन्नबी होगा, जिसमें सैयद बादशाह हुसैन मियाँ वास्ती बिलग्राम शरीफ, सैयद अनस हुसैन मियाँ वास्ती बिलग्राम शरीफ, मौलाना कारी फुरकान रज़ा नूरी बीसलपुरी, शायर मुस्तफा रज़ा, मुर्तज़ा रज़ा अज़हरी बरेली, सददाम रजा कटरवी, शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंज़री, मौलाना निज़ामुद्दीन, हाफिज़ अनीस अत्तारी, हाफिज़ अब्दुल मतीन लखीमपुरी आदि को दावत की गयी है!
सज्जादानशीन फूल मियाँ ने बताया कि 5 फरवरी को प्रातः 8 बजे से तकरीर उलमा-ए-कराम व प्रातः 10ः00 बजे कुल शरीफ होगा! इसके बाद कव्वाली और रात 8 बजे से कव्वाली होगी! उन्होंने बताया इसबार भी उर्स शरीफ का प्रोग्राम फैसबुक व यूटीयूब पर लाईव दिखाया जाएगा! उन्होने सभी लोगों को जिम्मेदारी सौपते हुए उर्स शरीफ को सकुशल संपन्न कराने के लिए रजाकारको निर्देश दिए! बैठक में सैयद मतलूब अली, बिलाल खान, इनामुल्लाह, सैयद काशिफ अली, सैयद शारिक अली, मोहम्मद अकरम आदि मौजूद रहे!









