तिलहर तहसील के वीनू सिंह अध्यक्ष, कुलदेव मिश्रा महामंत्री!
सुरेंद्र सिंघल व मनोज प्रबल बनाये गए संरक्षक!
उ.प्र. एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट ने तहसील इकाई का किया गठन!
CRSशाहजहाँपुर-उ.प्र. एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट की तहसील तिलहर इकाई का गठन किया! एसोसिएशन की एक आकस्मिक बैठक तिलहर में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला प्रभारी राम मिश्रा की संस्तुति एवं सर्वसम्मति से इंद्रभान सिंह उर्फ वीनू सिंह को तहसील तिलहर इकाई का अध्यक्ष व कुलदेव मिश्रा को महामंत्री नियुक्त किया गया! वहीं बरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंघल व मनोज प्रबल को इकाई का संरक्षक बनाया गया! इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल मिश्रा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया! इस दौरान महानगर अध्यक्ष संतोष उपाध्याय, अनुराग मिश्रा, राजाराम गुप्ता, विवेक शर्मा अंशु मौजूद रहे! वही कटरा में संगठन विस्तार हेतु चर्चा हुई! इस दौरान बरिष्ठ पत्रकार मिर्जा फिरोज बेग, वरिष्ठ पत्रकार सईद उस्मानी, प्रकाश गंगवार, यूनुस खान, अनुराग अग्रवाल, दानिश कुरैशी, अजीत शर्मा आदि पत्रकार लोग मौजूद रहे!









