
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज, रायबरेली। जनपद के गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िता प्रेमा देवी निवासी ग्राम चारुहार जियायक महामाया की पुत्री दक्षिता देवी जो कि कक्षा नौ की छात्रा है जिसको मान्यवर कांशीराम विद्यालय गदागंज (महामाया) मे 11 फरवरी 2023 को कोई कीटनाशक दवा खिला दिया गया जिससे पीड़िता की पुत्री दीक्षिता की शरीर काली पड़ने लगी और सुन्न हो गई हालत गंभीर देख परिजनों ने उपचार के लिए ले गए लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं आया जिससे पीड़िता के परिजनों द्वारा एंबुलेंस को सूचित कर बुलाकर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और पीड़िता का इलाज चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है।










