
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक वांछित अभियुक्त के खिलाफ एक युवती से दुष्कर्म कर जान से मारने का आरोप लगा था जिसके खिलाफ गदागंज थाने में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था पुलिस से फरार चल रहे अभियुक्त को आज गदागंज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है अभियुक्त राजेश पुत्र बुदीलाल निवासी मवई दीन शाह गौरा थाना गदागंज को गदागंज पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है अभियुक्त के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है गिरफ्तार करने वाली टीम उपनिरीक्षक मनोज यादव, सिपाही कामेन्दृ सिंह,सिपाही राम सनेही ने अपराधी को उसके दरवाजे से गिरफ्तार किया है।










