
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद।
गदागंज थाना परिसर में क्षेत्रअधिकारी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न आगामी त्यौहारों को लेकर थाना प्रभारी शरद कुमार ने गदागंज थाना परिसर में बैठक की ,बैठक की अध्यक्षता डलमऊ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह रहे, क्षेत्रधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बैठक में आए हुए लोगों से कहा की आने वाले महाशिवरात्रि व होली के त्यौहार को आपस में मिल जुलकर मनाए गंगा जमुना तहज़ीब से ही सर्व समाज की उन्नति होती है आपस में मतभेद न रखे हिन्दू मुस्लिम आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने का मजा ही कुछ और होता है जो कार्य जिस प्रकार से पुरानी परंपरागत से होता चला आ रहा है उसी तरीके से होगा कोई नया कार्य नहीं होगा यदि कहीं कोई समस्या आ रही हो तो मुझे य फिर थाना प्रभारी को तुरंत सूचना दें जिससे फौरन पुलिस पहुंचकर समस्या का उचित निदान कर सके आप लोग अराजक तत्वो पर पैनी नजर रखे और अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में कतई न आवे इनकी सूचना तुरन्त दे उनपर पुलिस के द्वारा तत्काल कड़ी सी कड़ी कार्यवाही की जाएगी ,वहीं नवांगतुक थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा की किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था खराब नहीं होने दी जाएगी मेरा उद्देश्य है कि हर हाल में थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना है अगर कोई शरारती किस्म का व्यक्ति शांति व्यवस्था व क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई घटना करता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी जैसा कि सरकार की जो गाइडलाइन है उसी के अनुरूप त्यौहार होगे
सभी लोग आपसी सौहार्द के साथ होली का त्योहार सब लोग गिले-शिकवे भुलाकर आपसी हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के साथ मिल जुलकर होली का पर्व मनाए
बैठक में उपस्थित प्रधान ऋषि प्रसाद, प्रधान कन्हैयालाल, प्रधान मोबिन अंसारी, प्रधान अशोक बाजपेई, प्रधान हरिशंकर, प्रधान सन्तोष मौर्य, आदि व क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ,थाना प्रभारी शरद कुमार, उपनिरीक्षक अखिल तोमर, उपनिरीक्षक रवि कुमार, उपनिरीक्षक अजय यादव उपस्थित रहे










