प्रबल गुप्ता की प्रथम वर्षगांठ पर भंडारे का आयोजन!

CRS पुवायाँ/शाहजहाँपुर-भाजपा नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता ने अपने सुपौत्र प्रबल गुप्ता के जन्मदिन के अवसर पर विशाल सामाजिक समरसता सहभोज भंडारे का आयोजन किया! उन्होंने कहा की एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए इस अनूठी पहल का शुभारंभ मेरे पुत्र अजीत गुप्ता की ओर से किया गया है! उन्होंने कहा कि आगे भी किसी मांगलिक कार्यक्रमों के अवसर पर सामाजिक समरसता सहभोज का आयोजन करते रहेंगे! इससे ऊंच-नीच की खाई को पाटकर आपसी सौहार्द बढ़ता है!
अमीर गरीब छोटे-बड़े सभी लोग एक साथ मिल बैठकर आपस में भोजन करते हैं तो प्रेम बढ़ता है! ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलना चाहिए जिससे समाज में सौहार्द और भाईचारे की विशाल कायम हो सके। इस अवसर पर इंटर कॉलेज के प्रबंधक राजीव सिंह, पुनीश शर्मा सुरेश बटुआ वाले,अंकित, गुप्ता, अजीत गुप्ता, अंबुज मिश्रा ,राकेश सैनी अशोक पांडे ,पंकज मिश्रा, आलोक पाण्डेय, मदनपाल, रोहित गुप्ता ,प्रदीप सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे!









