महादेव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की शोभायात्रा धूमधाम से पुष्प वर्षा के साथ निकाली गई!
अनुराग अग्रवाल की रिपोर्ट!
CRS मीरानपुर कटरा/शाहजहाँपुर-
मीरानपुर कटरा में मोहल्ला कायस्थान स्थित नवनिर्मित भव्य महादेव मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें आज ढोल नगाड़ों के साथ देव प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई! नगर वासियों ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया! शोभा यात्रा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर मेन बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर से नेशनल हाईवे होते हुए मोहल्ला कहरान से पुनः महादेव मंदिर पर आकर संपन्न हुई!
महिलाओं ने सिर पर पवित्र कलश धारण कर शोभायात्रा में पर चढ़कर भाग लिया!ढोल नगाड़ा पर झूमते नाचते भक्तजनों ने जमकर पुष्प वर्षा की! मंदिर कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया की महादेव मंदिर में शिव परिवार राधा कृष्ण दुर्गा माता ल हनुमान जी की मूर्तियों की स्थापना की गई है! कल दिनांक 22 फरवरी दिन बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है! प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता युवा भाजपा नेता मोहित गुप्ता जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह राहुल गुप्ता युवा नेता गौरव सागर शोभित गुप्ता डां जीतू सचिन गुप्ता सुनील गुप्ता पारस गुप्ता पीयूष गुप्ता रचित गुप्ता एडवोकेट सत्यपाल गोपाल अग्रवाल गौरव सक्सेना अर्पण मिश्रा विक्कू पंडित सहित काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे!









