योद्धा स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में परिचय कार्यक्रम का आयोजन हुआ!
CRS शाहजहाँपुर से अनुराग अग्रवाल!
जनपद के मीरानपुर कटरा नगर स्थित श्री बलवंत सिंह इंटर कॉलेज में योद्धा स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में परिचय कार्यक्रम का आयोजन किया गया! कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक हरिशंकर सिंह ने की, वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कटरा कोतवाल धर्मेंद्र कुमार गुप्ता रहे! योद्धा स्पोर्ट एकेडमी के डायरेक्टर अमित सिन्हा ने इस कार्यक्रम के दौरान एकेडमी के उद्देश्यों को स्पष्ट करते हुए खेलों से भविष्य निर्माण करने की दिशा पर बखान किया! इस अवसर पर कोतवाल देवेंद्र कुमार ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों को सर्वांगीण विकास का माध्यम बताया! वहीं अपने अध्यक्ष भाषण में हरिशंकर सिंह ने एकेडमी दोहरा खेल संस्कृति को क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए डायरेक्टर को धन्यवाद प्रेषित दिया! कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य डीडी गंगवार राजेश गंगवार एडवोकेट बिंदेश्वर सिंह, मो नईम सहित तमाम लोग मौजूद रहे!









