
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के लल्ली की चक्की चौराहे पर दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानी लोग व पुलिस की मदद से तत्काल सीएससी ऊंचाहार भेजा गया। बाइक सवार युवक अंकित पुत्र रामसजीवन निवासी हसनगंज ऊंचाहार व समीम पुत्र नईम निवासी कजियाना आमने-सामने बाइक से आ रहे थे तभी लल्ली की चक्की चौराहे पर एकाएक अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएससी ऊंचाहार भेजा गया जहां इलाज किया जा रहा है।










