
गदागंज रायबरेली।
रायबरेली गदागंज थाना क्षेत्र के गदागंज पावर हाउस के पास दो बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से तत्काल सीएससी दीनशाह गौरा भेजा गया। बाइक सवार युवक राजकुमार निवासी गौरा सराय व मुकेश पुत्र श्रीराम निवासी सुठ्ठा हरदो आमने-सामने बाइक से आ रहे थे तभी गदागंज पावर हाउस के पास पहुंचने पर एकाएक अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर हो जाने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएससी दीनशाह गौरा भेजा गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।










