
रायबरेली सलोन
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
एंकर-रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है। मामला सलोन थाना इलाके का है। यहां पिछले दिनों हुई चोरी की वारदात के बाद पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी थी। बीती देर रात सलोन पुलिस स्वाट व एसओजी के साथ हनुमानगंज पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी तभी बिना नंबर प्लेट के लोडर पर सवार लोगों को रोका गया। लोडर सवार लोगों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की तो दोनो लोडर सवार के दाहिने पैर में गोली लगी और गिर गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी सलोन भेजा जहां डॉक्टरों ने उन्हें ज़िला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। पुलिस पूछताक्ष में दोनों पिछले दिनों हुई चोरी के वांछित शिव पटेल और अनुज पासी के तौर पर सामने आए। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी का सामान समेत अवैध असलहा व बिना नंबर का लोडर बरामद किया है।










