
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली गदागंज थाना परिसर में मंगलवार को समय लगभग 5 बजे पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी डलमऊ राज किशोर सिंह ने की व थाना प्रभारी शरद कुमार भी मौजूद रहे वही आए हुए क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों से क्षेत्राधिकारी राज किशोर सिंह ने कहा की आने वाले आगामी त्यौहार नवरात्रि व रमजान को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्वक आपस में प्रेम भाव से मिलजुल कर मनाएं कहीं पर अराजकता न फैलने पाए अगर कोई व्यक्ति हुडदंग करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दे उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायगी वहीं थाना प्रभारी शरद कुमार ने कहा कि नवरात्रि व रमजान में बजने वाला लाउड स्पीकर सीमित आवाज में ही बजाए जिससे किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे,मंदिर और मस्जिद के पास साफ सफाई का विशेष ध्यान दे अगर कोई व्यक्ति हिंदू मुस्लिम भाईचारा व आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी सी कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी इस अवसर पर बैठक में उपनिरीक्षक अखिल तोमर, उपनिरीक्षक रवि कुमार, अजय कुमार ,प्रेम सिंह व ग्राम प्रधान के साथ साथ क्षेत्रीय गणमान्य लोग व अन्य लोग उपस्थित रहे।










