
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां नगर पालिका के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है इसी क्रम में आज समाजवादी पार्टी ने अपने जिला
कार्यालय में नगर पालिका चुनाव को लेकर के अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
वीवो# खबर यूपी के जनपद रायबरेली से है जहां पर निकाय चुनाव की सर गर्मी बढ़ती जा रही है इसी क्रम में आज रायबरेली में अपने जिला कार्यालय में समाजवादी पार्टी ने जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में एक बैठक की जिसमें उन्होंने अपनी रणनीति और निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की। इसी के साथ विधानसभा में सचेतक और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की समाजवादियों का एक ही उद्देश्य है की रायबरेली जिले की जनता का सर्वांगीण विकास हो उनका शोषण ना हो साथ ही साथ उन्होंने यह भी गिनाया कि जब वह नगर पालिका अध्यक्ष थे उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों के सापेक्ष अभी तक क्या किसी के शासनकाल में कार्य हुआ है? इस बैठक में वरिष्ठ समाजवादी नेता राफे राणा और अनेक पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।










