
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति को आई गंभीर चोटे
मामला गदागंज थाना क्षेत्र के सुदामापुर चौराहे के पास सड़क के किनारे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति रोड के किनारे गंभीर चोट की अवस्था में पड़ा हुआ था तो स्थानीय लोगों के द्वारा गदागंज पुलिस को सूचना दी गई वही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को जगतपुर सीएससी भेजा गया है वहीं थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि व्यक्ति की पहचान घनश्याम यादव पुत्र हीरालाल उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी छीछे मऊ थाना जगतपुर का रहने वाला है जो प्लेटिना बाइक से था जिसको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है जिससे सर में गंभीर चोटे आई है वही इसकी सूचना परिजनों को दे दी गई है इलाज हेतु जगतपुर सीएससी भेज दिया गया है










