क्षत्रिय महासभा की ओर से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती!
महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह!
संपूर्ण राष्ट्र की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने छानी जंगलों की खाक: लोकेंद्र प्रताप सिंह!
जयंती पर याद किए गए महाराणा प्रताप
CRS पुवायां/शाहजहांपुर-मंगलवार को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में त्याग बलिदान अप्रतिम शौर्य व पराक्रम के प्रतीक ,मातृभूमि एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महाराणा प्रताप की जयंती क्षत्रिय महासभा की ओर से बड़े ही धूमधाम से मनाई गई!
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटियां खाकर अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया!
वे आजीवन जंगलों की खाक छानता रहे। महाराणा प्रताप किसी जाति विशेष के लिए नहीं लड़े! उनके लिए तो संपूर्ण देश ही उनका घर था! विशिष्ट अतिथि रोहित सिंह कठेरिया ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है बिना किसी जाति और धर्म की भावना से ग्रसित होकर हमें राष्ट्र उन्नति के लिए लगे रहना चाहिए! हमारा संपूर्ण राष्ट्र सुरक्षित है तभी हम सुरक्षित हैं!
महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर भी मुगलों के आगे घुटने नहीं टेके! हमें उनके बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए! कार्यक्रम का संचालन अंकित सिंह भदौरिया ने किया!
इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष पुतान सिंह ,रोहित सिंह कठेरिया, सुनील सिंह, आदित्य सिंह, राघवेंद्र, उदय राज, शंभू सिंह, रामकुमार, सत्यप्रकाश शुक्ला, अरुण पासी, रवि सूर्या सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे!








