आंगनबाडी केन्द्र बम्हौरा प्रथम की आंगनबाडी कार्यकत्री की मानदेय आधारित सेवा तात्कालिक प्रभाव से समाप्त!

CRS शाहजहाँपुर-जिला कार्यक्रम अधिकारी शाहजहांपुर ने बताया कि बाल विकास परियोजना-कलान, शाहजहाँपुर के अन्तर्गत संचालित आगनबाडी केन्द्र बम्हौरा प्रथम में तैनात आंगनबाडी कार्यकत्री श्रीमती सपना रानी शर्मा बिना सूचना केन्द्र से माह जुलाई 2017 से निरन्तर अनुपस्थित होने के क्रम में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी-कलान द्वारा कार्यकत्री श्रीमती सपना रानी शर्मा को तीन बार कारण बताओ नोटिस दी गयीं परन्तु कार्यकत्री द्वारा किसी नोटिस का उत्तर नहीं दिया गया!
शासनादेश दि0 21.03. 2023 में निहित निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी, शाहजहाँपुर के कार्यालय पत्र संख्या दिनांक 24.04.2023 को समय 11:30 बजे पूर्वान्ह कलेक्ट्रेट में कार्यकत्री को स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया! कार्यकत्री श्रीमती सपना रानी शर्मा को जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 24.04.2023 को सुना गया, सुनवाई के दौरान कार्यकत्री अपनी निरन्तर अनुपस्थिति के सम्बन्ध में सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे सकी और कोई लिखित कथन प्रस्तुत नहीं किया गया! बाद में श्रीमती सपना रानी शर्मा द्वारा जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को दिनांकरहित एक प्रार्थना पत्र डाक द्वारा प्रेषित किया गया, जो कार्यालय में 27.04.2023 को प्राप्त हुआ और जिसमें भी जुलाई-2017 से बिना सूचना केन्द्र से निरन्तर अनुपस्थित रहने के सम्बन्ध में कुछ नहीं कहा गया अपितु वर्ष 2008 में झगड़ा/रंजिश होने आदि का उल्लेख करते हुए पुनः कार्य करने का अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया गया। कार्यकत्री का किसी से झगड़ा/रंजिश होने का कोई सरोकार आंगनबाडी केन्द्र संचालन सम्बन्धी कार्यों से नहीं है!
उन्होंने बताया कि शासनादेश दि0 21.03.2023 में निहित व्यवस्था के अनुसार जिलाधिकारी शाहजहाँपुर द्वारा जिला शासकीय अधिवक्ता (दीवानी) शाहजहाँपुर के विधिक अभिमत दिनांक 02.05.2023 के दृष्टिगत् दिये गये अनुमोदन दिनांक 09.05.2023 के अनुक्रम में *श्रीमती सपना रानी शर्मा आंगनबाडी कार्यकत्री, आंगनबाडी केन्द्र बम्हौरा प्रथम की मानदेय आधारित सेवा तात्कालिक प्रभाव से समाप्त की कर दी गई है!
फोटो-गूगल कॉपी!








