समुदाय विशेष के 300 अज्ञात और 15 युवको पर नामजद पर रिपोर्ट दर्ज के बिरोध में शहर इमान ने दिया ज्ञापन!

CRS तिलहर/शाहजहाँपुर-पुलिस द्वारा समुदाय विशेष के 15 नामजद व 300 अज्ञात युवाओं पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बिरोध में आज शहर इमाम के नेतृत्व में नगर की अनेक मस्जिदो के इमामो ने मुख्य मंत्री को संवोदित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा! ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि किस तरह से समुदाय विशेष के युवाओं पर पुलिस द्वारा गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज कर उन्हे प्रताणित करने की नीति बनाई गई!
विदित हो कि 16 मई 2023 को सोशल मीडिया पर गैर समुदाय के युवा द्वारा इस्लाम के पैगंम्बर मुहम्मद साहब के लिए एक आपत्तिजनक पोस्ट की थी जिसके बिरोध में नगर व नगर से सटे डभौरा से हजारो की सख्या में रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली परिसर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करने की मांग की! पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार मुकदमा दर्ज किया और उसे जेल भेज दिया!
उक्त आरोपी को खबरो में बालक पढ़ युवाओं ने कोतवाली से जानकारी लेनी चाही! वे भीड़ के रूप में शान्तिपूर्वक कोतवाली कूंच कर गए! पुलिस को भीड़ की भनक लगी तो उन्हे बिरियागंज रोक कर खदेड़ दिया गया! इस भीड़ का हालांकि कोई नेतृत्व नही था फिर पुलिस की बात मान वे बैरंग लौट गए! खबरो की माने तो उक्त की पुलिस द्वारा वीडियो ग्राफी की गई और उसे माध्यम बना कर उनमे से 300 अज्ञात व 15 नामजद लोगो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया! जिससे एक वार फिर विशेष समुदाय में रोष उत्पन्न होते देख शहर इमाम सहित नगर के तमाम इमामों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में रोष को शांत कर मुख्यमंत्री को संवोदित ज्ञापन उपजिलाजिकारी को सौपा और उसमें युवाओं पर किए गए मुकदमे को निरस्त करने की मांग की!









