
खाकी की सतर्कता से युवती की बची जन
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली- अपने प्रेमी से आहत होकर प्रेमिका शारदा नहर छलांग लगाकर आत्महत्या करने पहुंची थी लेकिन इसकी भनक क्षेत्रीय पुलिस को लगी तभी स्थानीय पुलिस ने महिला होमगार्ड के साथ आकर आत्महत्या करने जा रही युवती की जान सकुशल बचा लिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:00 बजे शारदा नहर के पास एक युवती अपनी जान गवाने के लिए पहुंची थी लेकिन इसकी भनक स्थानीय पुलिस को लग गई तो मौके पर पहुंचे सदर कोतवाली के कांस्टेबल अनुज शुक्ला व महिला होमगार्ड अलका द्विवेदी की सतर्कता से युवती की जान बच गई तत्पश्चात युवती के परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। खाकी के इस सतर्कता की खूब प्रशंसा हो रही है










