
CRS/बदायूँ। ज़िला बदायूँ में एक दारोगा की शराब के गिलास के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो कथित तौर पर शराब का गिलास लिए बैठे नजर आ रहा है। शराब के गिलास के फोटो वायरल होने के बाद दरोगा ने अपनी सफाई में कहा कि वो शराब का गिलास नहीं बल्कि एप्पल जूस था। वायरल फ़ोटो के आधार पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने तत्काल प्रभाव से दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।
एसपी ग्रामीण क्षेत्र सिद्धार्थ वर्मा ने बताया, “थाना वजीरगंज क्षेत्र की बगरैन पुलिस चौकी के प्रभारी बृजकिशोर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसमें दारोगा बृजकिशोर शराब का गिलास लिए बैठे हुए हैं जबकि एक अन्य तस्वीर में दारोगा के सामने मेज पर शराब का गिलास रखा है।
उन्होंने बताया कि वायरल तस्वीरों का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. दारोगा के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि, दारोगा का कहना है कि वह एप्पल जूस पी रहे थे, जिसको शराब बताया जा रहा है।










