
विवाहिता महिला ने ट्रेन से कट कर की आत्महत्या
गदागंज रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विवाहिता महिला ने रायबरेली से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के सामने कूद गई जिससे विवाहिता महिला की दर्दनाक मौत हो गई वहीं ट्रेन की चपेट में आने से शरीर से धड़ और सिर अलग हो गया
घटना गदागंज थाना क्षेत्र के जलालपुर धई रेलवे स्टेशन के पास खत्री भीट रेलवे लाइन के पास का है जहा सुबह रायबरेली पसेंजर ट्रेन जो कानपुर के लिए जा रही थी जिसके सामने महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी महिला की पहचान मृतका अनारकली उम्र लगभग 37 वर्ष पत्नी राम कृपाल निवासिनी पूरे दुनिया सिंह का पुरवा ग्राम सभा अलीपुर चकराई मृतका के 4 बच्चे है 1 लड़की व 3 लड़के है पति खेती किसानी करता है विवाहिता महिला का मैका फेरु का पुरवा थाना भदोखर
पति ने बताया कि मै गंगा नहाने गया था और मेरी पत्नी बोली कि मै रिस्तेदारी पूरे लोधन का पुरवा जा रही हूं मेरी शादी को 18 साल लगभग हो गए है मेरे और मेरी पत्नी के बीच कभी भी किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ है हालांकि अभी घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है वहीं गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि मृतका महिला की पहचान हो गई है महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है आत्महत्या करने का कारण मालूम नहीं चल सका है शव पीएम हेतु भेज दिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।










