अधिशासी अधिकारी के खिलाफ लाम बंद हुआ न०प०क० वोर्ड!
CRS शाहजहाँपुर-कटरा नगर पंचायत बोर्ड की अपराहन 2:00 बजे से शुरू हुई बैठक में सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा एवं अध्यक्ष मुख्तियार अहमद मसूदी के खिलाफ प्रस्ताव लिखने को लेकर मोर्चा खोल दिया! दोनों पक्षों में आमने-सामने बैठक के दौरान हुई तीखी झडप के बाद सदस्यों ने जमकर हंगामा किया! नगर पंचायत सदस्यों के हंगामा करने पर अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा बैठक से उठकर चली गई!
इस दौरान नगर पंचायत के 16 वार्ड सदस्यों में 13 वार्ड सदस्यों ने अध्यक्ष मुख्तार अहमद एवं अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा से ठेका प्रथा के कर्मचारी जोगिंदर के खिलाफ की गई कार्रवाई पर विरोध प्रकट किया! अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा एवं अध्यक्ष मुख्त्यार अहमद ने सदस्यों की इस बात को मानने से इनकार कर दिया, जिससे अध्यक्ष के विरुद्ध सदस्य गण आक्रोशित हो गए, और बोर्ड के 13 सदस्यों ने अध्यक्ष मुख्तियार अहमद व अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा कियाओ
हंगामे के दौरान नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा उठकर चली गई! इस दौरान नगर पंचायत बोर्ड के सदस्य अजीम खान अशांक गुप्ता शीबो कुरैशी सर्वेद अंसारी अनुज त्रिपाठी बानो बेगम राबिया बेगम अनुपम सिंह फैयाज कुरैशी संजीव सैनी पूजा देवी सरदार अहमद शशि देवी इत्यादि ने नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करते हुए अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है! इस दौरान अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा ने बताया की मैं इस संबंध में कोई बयान नहीं दे सकती! मीटिंग की कार्रवाई पूरी कर ली गई है!









