समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य-डॉ राहुल मिश्रा
Report CRS रायबरेली। शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयुर्वेद चिकित्सकों द्वारा संगठन ‘आयुष क्लब’ की स्थापना की गई। जिसमें जनपद के कई आयुर्वेदिक डॉक्टर मौजूद रहे। संगठन के संरक्षक डॉ अशोक श्रीवास्तव ने कहा की हमारे संगठन द्वारा निश्चित ही जनहित में महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे एवं चिकित्सा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभान्वित करना ही संगठन का लक्ष्य रहेगा।
संगठन के अध्यक्ष डॉ राहुल मिश्रा ने संगठन आयुष क्लब की स्थापना को महत्वपूर्ण बताते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक आयुर्वेद की जानकारी एवं उससे उसको लाभान्वित करने की बात कही।
संगठन की कार्यकारिणी में डॉ अशोक श्रीवास्तव संरक्षक ,डॉ राहुल मिश्रा अध्यक्ष ,डॉ प्रभात कोषाध्यक्ष घोषित किए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गौरव अवस्थी ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी एवं आयुष क्लब संगठन को चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ आदित्य यादव, डॉ निशांत मिश्रा, डॉ विवेक यादव, डॉ सौरभ शर्मा, डॉ महेंद्र मोर्या, डॉ वेदमणि पांडे, डॉ प्रभात त्रिपाठी एवं अन्य चिकित्सकगण मौजूद रहे।









