
CRS NEWS रायबरेली ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना में यूनिट नंबर 2 से बिजली उत्पादन ठप हो चुका है रायबरेली के ऊंचाहार पावर एनटीपीसी बंद हुई यूनिट नंबर एक परियोजना प्रबंधन ने मंगलवार को फिर चालू किया तो लेकिन इसके पहले यूनिट नंबर दो बंद हो गई उसमें भी तकनीकी खराबी और प्रबंधन यूनिट को जल्द चालू करने का दावा कर रहा है परियोजना में बिजली की उत्पादन के लिए छह यूनिट में पहली यूनिट वार्षिक अनुरक्षण के लिए बंद की गई थी अनुरक्षण के बाद रविवार को चालू की गई लेकिन 12 घंटे में ही उसको बॉयलर में रिसाव हो गया इसके चलते यूनिट बंद हो गई देर रात 210 मेगावाट बिजली उत्पादन कर रही यूनिट नंबर दो भी तकनीकी खराबी के चलते बंद हो गई जिसमें परियोजना में 210 मेगावाट बिजली उत्पादन ठप हो गया यूनिट बंद होने से परियोजना प्रबंधन में हड़कंप मच गया, जिसको लेकर, अफरा तफरी का माहौल रहा और प्रबंधन में मंगलवार को यूनिट नंबर एक दोबारा चालू कर दिया परियोजना के एजीएम मानव संसाधन रूमा डी शर्मा ने बताया कि पहली यूनिट मरम्मत के बाद चालू की गई है अभी यूनिट नंबर दो बंद है जिको चलाने की कोशिश लगातार की जा रही है। जल्द ही 210 मेगावाट की बिजली उत्पादन शुरू कर दी जाएगी।










