
एसपी कार्यालय में एएसपी की अध्यक्षता में बैंक कर्मियों ने मृतक पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को प्रदान किया बीमा चेक
रायबरेली में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ओर से आये बैंक कर्मियों ने मृतक पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बीमा का चेक प्रदान किया गया है।आपको बता दे कि आज दिनांक 11 मार्च 2024 दिन सोमवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से बैंक कर्मियों ने पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस कर्मियों को निशुल्क दुर्घटना बीमा प्रदान किया जाता है। इसके अंतर्गत सड़क दुर्घटना में जिले के हरचंदपुर थाना में तैनात रहे मृत पुलिसकर्मी सत्येंद्र सिंह की माताजी शांति देवी को अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह द्वारा बैंक कर्मियों के साथ 60 लाख रुपए की धनराशि का बीमा का चेक प्रदान किया गया है। इस मौके पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के मुख्य प्रबंधक क्षेत्रीय कार्यालय सहित हरचंदपुर शाखा रायबरेली के प्रबंधक सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे अमृत पुलिस कर्मी के परिजनों को यह बीमा राशि बैंक ऑफ़ बड़ोदा और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच हस्ताक्षरित एमओयू तहत प्रदान किया गया हैं










