SP ऑफिस में फरियादी ने खुद को लगाई आग, मच गया हड़कंप!
CRS शाहजहाँपुर-जनपद के कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली मंगलवार सुबह एसपी ऑफिस में न्याय की गुहार लगाने पहुंचा जहाँ उसने सुनवाई न होने से आहत होकर खुद पर पिट्रोल डाल कर आग़ लगा ली! युवक को आग की लपटो में घिरा देख एस पी कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया! आनन-फानन में सिपाहियों ने फरियादी पर कंबल डालकर आग पर काबू पाया और उपचार के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया!
जानकारी के अनुसार कांट थाना क्षेत्र के गांव सिहरान निवासी ताहिर अली मंगलवार सुबह लगभग 11.45 बजे एसपी ऑफिस में परिवार सहित, न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था! पीड़ित युवक, पुलिस की सुनवाई न होने से परेशान था! एसपी ऑफिस में पहुंचे युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया! देकते ही परिवार में चीख पुकार मच गई! चीख पुकार और आग की लपटे देख एसपी ऑफिस में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गये! सिपाहियों ने कंबल डालकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक यवक बुरी तरह झुलस गया था! सिपाहियों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहाँ उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है!
बताया जा रहा है कि एक युवक ने ताहिर की दो गाड़ियां किराये पर ली थीं, लेकिन कुछ दिन के बाद उसने किराया देने से इनकार कर दिया! मामला थाने तक पहुंच तो पुलिस ने गाड़ियों को चौकी में खड़ा करवा दिया! ताहिर का कहना है कि उसकी गाड़ियां पुलिस चौकी से गायब हो गई! परेशान ताहिर अपनी गाड़ियों का पता लगाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही थी!
उधर घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान के साथ समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद खान नदवी, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजेश कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद आदि ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर हाल-चाल जाना और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से मिलकर अच्छे से अच्छे इलाज के लिए कहा! इस दौरान जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने पीड़ित को समाजवादी पार्टी की तरफ से पूरी मदद का भरोसा दिलाया है!











