
ऊंचाहार रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली ऊंचाहार में चल रहे सुल्तान कप क्रिकेट टूर्नामेंट का ऊंचाहार विधान सभा से विधायक डाक्टर मनोज पाण्डेय ने फीता काट कर मैच का उद्घाटन किया
आज का मैच कंदरावां और सलोन के बीच रोमांचक मुकाबले में लोगों का मन मोह लिया. कंदरावां ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 146 रन बनाये वही सलोन ने लक्ष्य का पीछा करते 15.1 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. इस मौके पे मा. विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय समय पर ऐसे टूर्नामेंट होने चाहिए जो इनकी प्रतिभा को निखारने का काम करें. इस अवसर पर चेयरमैन शाहीन सुल्तान, आशीष तिवारी, मो. फारूक, अरशद सुल्तान, रेहान कजियाना, इरफ़ान सिद्दीकी, फुरकान, शोहराब, यासीन आदि लोग मौजूद रहे.









