
एंकर – रायबरेली जिले में मंगलवार की शाम एक भीषण हादसा हो गया। खीरों के सेमरी में तेजाब भरा टैंकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई।वही तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए सभी को जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस राहत एवं बचाव कर में जुड़ गई है। वहीं मृतक की पहचान पुलिस के द्वारा की जा रही है। वहीं आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं पुलिस के द्वारा हाइड्रा मशीन के द्वारा टैंकर वाहन को हाईवे से साइड में करवाया जा रहा है।पुलिस द्वारा शेष कार्यवाही चल रही है।वहीं पुलिस द्वारा घायलों के परिवार जनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल बना हुआ है। वहीं आसपास के लोगों के द्वारा बताया जा रहा है। इसमें से तीन छात्र हैं जो कोचिंग पढ़ने के लिए सिमरी चौराहा आए हुए थे और अपने घर के लिए वापस हो रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेजाब से भरा टैंकर वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। जिसके बाद हादसा हुआ। घायलों में संदीप ओम जी और प्रियांशु घायल हो गए हैं। वही मामले की सूचना पर एसडीएम और को मौके पर पहुंचे हैं जहां पर घायलों के परिवार जनों से बातचीत की गई है। वहीं घटना के बाद से टैंकर वाहन मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।










