
CRS AGENCY। लव जिहाद की मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान से निकलकर आया है। इंस्टाग्राम के ज़रिए आरोपी तो पहले अपने आप को हिन्दू बता कर लड़की से दोस्ती करता है बाद में दूसरे शहर ले जाकर उससे शादी कर लेता है। करीब डेढ़ साल तक आरोपी उसके साथ दरिंदगी करता है और फिर उसे छोड़ देता है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने 8 लाख रुपये भी ऐंठे हैं।
पूरा मामला राजस्थान के अलवर जिले का है जहां एक लड़की लव जिहाद का शिकार हो गयी। ककराली निवासी जुनैद ने पहले खुद को हिंदू बता एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसाया बाद में दूसरे शहर में ले जाकर उससे शादी कर ली। आरोपी ने डेढ़ साल तक लड़की के साथ दरिंदगी की और फिर छोड़ दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने करीब 8 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। इस घटना के बाद पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम के जरिए वर्ष 2022 में उसकी जान पहचान जुनैद से हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम रोहित बताया। परिजनों की बीमारी का हवाला देकर करीब आठ लाख रुपए ऐंठ लिए। साथ ही दूसरे शहर में ले जाकर पीड़िता के साथ शादी भी कर ली।










