
*नहर में मिला अज्ञात महिला का शव, शव की पहचान में जुटी पुलिस
गदागंज (रायबरेली)।
गदागंज थाना क्षेत्र के बबुरिहा गांव के पास स्थित एनटीपीसी मार्ग से गुजरने वाली गंग नहर में मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बहता हुआ मिला। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
ग्रामीणों के अनुसार महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष रही होगी और शव पर चोट के कोई निशान नहीं मौजूद था,प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव अर्धनग्न हालत में बहता हुआ दिखाई दिया था, जिससे मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गदागंज पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल अज्ञात महिला की हत्या की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा आस-पास के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही है ताकि शव की शिनाख्त की जा सके।
इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।










