
गदागंज पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
गदागंज रायबरेली।
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना प्रभारी शरद कुमार लगातार अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगा रहे है व अपराधियों की धरपकड़ कर उन्हें जेल की हवा खिला रहे हैं
वही रायबरेली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व व डलमऊ क्षेत्रधिकारी के निकट परिवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे चेकिंग संदिग्ध वाहन तलाश वांछित अभियुक्त अभियान के अंतर्गत गदा गंज पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता मगारपुर तिराहे के पास एक फरार वांछित अभियुक्त रईस पुत्र वहीद उम्र लगभग 43 वर्ष ग्राम दलेल नगर थाना अजीतमल जिला औरैया को गदा गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है अपराधी के विरूद्ध मुकदमा अपराध संख्या 077/2023 जो कि गैंगस्टर एकट मैं संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था अपराधी की तलाश जारी थी जिसके विरूद्ध पुलिस अधीक्षक के द्वारा 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि फरार चल रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधी अपराध करना छोड़ दें नहीं तो जेल की हवा खाने के लिए तैयार रहें,









