
लोकेशन रायबरेली
बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई में बांधा राखीः एकल अभियान की 30 आचार्याओं ने.गुरुबक्शगंज थाने में मनाया रक्षाबंधन*
सतांव (रायबरेली),
रायबरेली में 7 अगस्त 2025 को गुरुबक्शगंज थाने में रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।*
इस अवसर पर एकल अभियान की 30 आचार्या बहनों ने थाना प्रभारी संजय सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी*।
कार्यक्रम में एकल अभियान के संभाग गतिविधि प्रमुख देवनारायण, अंचल गतिविधि प्रमुख प्रशांत कुमार और संच प्रमुख वीर बहादुर सिंह की उपस्थिति में यह आयोजन संपन्न हुआ
गुरुबक्शगंज थाने में बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के कर्मचारी मौजूद रहे*
देवनारायण ने इस अवसर पर कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार है*
उन्होंने बताया कि कई भाई भारत माता की सेवा में अपनी बहनों से दूर रहते हैं*
ऐसे भाइयों की कलाई खाली न रहे, इसलिए आचार्या बहनों ने उन्हें राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की*।










