छोटे लाट साहब के जुलूस को लेकर नगर मजिस्ट्रेट ने की बैठक!
CRS शाहजहाँपुर-नगर मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह ने गुरुवार को थाना आर.सी. मिशन में बैठक कर प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर आयोजित होने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की! बैठक के दौरान उन्होंने जुलूस के दृष्टिगत तैनात किए जाने वाले एस.पी.ओ. की सूची की पुनः जांच कर उपयोगिता एवं कार्यकुशलता देखने तथा जुलूस एवं होली पर्व के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही समय से किए जाने के निर्देश दिए!
उन्होंने पूर्व के आयोजनों के विषय में उपस्थित लोगों से फीडबैक लिया एवं शांतिपूर्ण आयोजन की अपील भी की! नगर मजिस्ट्रेट ने सम्पूर्ण आयोजन की वीडियोग्राफी कराए जाने के निर्देश देने के साथ ही नगर निगम एवं PWD के अधिकारियों को जुलूस मार्ग को ठीक कराया जाने के निर्देश दिए तथा साथ ही उन्होने आगामी महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत भी आवश्यक निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये! बैठक के दौरान सी0ओ0 सिटी अखण्ड प्रताप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!








