
जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम सभाओं का किया निरीक्षण
रायबरेली
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
रायबरेली दीन शाह गौरा ब्लाक के अंतर्गत जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश नारायण ने विकासखंड के पयागपुर, धीरन पुर, डलमऊ के साथ आज कई गंगा ग्रामों के निरीक्षण कर गांव में बने आवासों ,शौचालय, स्वच्छता आदि पर बारीकी से निरीक्षण किया कहीं-कहीं छुटपुट कमियों को छोड़कर निरीक्षण पूर्णतया सफल रहा सभी कर्मचारी प्रधान सफाई कर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद मिले जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम वासियों से भी स्वच्छ मिशन के तहत शौचालयों का प्रयोग करने पेयजल की व्यवस्था प्रधानमंत्री बने आवासों की जानकारी ली ग्राम वासियों ने सटीक और सही जानकारी दी ग्रामों में बने पंचायत भवनो का भी बारीकी से निरीक्षण किया जहां कंप्यूटर अलमारी सी सी कैमरा तथा पंचायत भवन में चल रहे जन सुविधा केंद्र आदि की जानकारी ली पंचायत सहायको की कार्य शैली का कार्य संतोषजनक पाया गया जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधानों सचिवों ग्राम पंचायत अधिकारियों सफाई कर्मियों पंचायत सहायकों के साथ साथ पंचायत मित्रों की भी सराहना की। निरीक्षण के समय प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश कुमार मौर्य ,के साथ अनेक कर्मचारी व जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश नारायण के साथ मौजूद रहे।










