
*नहर,रजबहा सूखे पड़े गर्मी में पशु पंछी बिना पानी मरे* ।
*नहरों में पानी छोड़े जाने हो रही देरी किसानों में काफी आक्रोश*
*गदागंज रायबरेली* ।
ऊंचाहार रजबहा व डलमऊ कैनाल पम्प नहरों, रजबहों में पानी न छोड़ें जाने से पानी की समस्या का संकठ सूख गए है तालाब पशु,पंछी बिना पानी बेहाल हो रहें हैं क्षेत्रीय तालाब भी सूखे गए हैं नहरों में पानी आ जाए तो पानी का संकट दूर हो जाए उधर तब तक मौसम विभाग का मानना है मानसून भी आ जाएगा अधिक गर्मी के वजह से तालाब,पोखर सूख गए है वहीं किसानों को अब धान रोपाई के लिए बेडन भी डालना है सिंचाई विभाग के जिम्मेदार किसानों की समस्या को कर रहे नज़र अंदाज़ वहीं पशु पक्षियों, व किसानो को बेहद परेशानी हो रही है। ऊंचाहार रजबहा के अन्तर्गत दीन शाह गौरा, नया पुरवा,अम्बारा,बारिंग का पुरवा,कटरा, खजुरी, कुसुमी व कमोली आदि एक सैकड़ा गांव आते हैं सिंचाई विभाग द्वारा की जा रही लापरवाही उजागर हो रही है।









