तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत,चार घायल!

CRS खुटार/शाहजहांपुर-कोतवाली पुवायां के गांव दियुरिया निवासी सुरेंद्र कुमार क्षेत्र के गांव हरैया निवासी अपने साथी हीरालाल के साथ बाइक से किसी कार्यवश खुटार की ओर आ रहे थे तभी रास्ते में थाना क्षेत्र के गांव रुजहा कला के पास खुटार की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक चालक सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व पीछे बैठे हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर पास से ही जा रहे ई रिक्शा से जा टकराई जिससे जिसमें सवार सवारिया भी घायल हो गई! हादसे की खबर मिलते ही खुटार पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घायल हीरालाल को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने हालत प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया! एवं शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया! ई-रिक्शा पर सवार वृद्ध महिला आशा देवी, 9 वर्षीय बरखा देवी, 5 वर्षीय वंश राठौर भी घायल हो गए सभी घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया मृतक सुरेंद्र कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया बताया जाता है! मृतक सुरेंद्र कुमार के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।उधर कार चालक गाड़ी गांव रामपुर कलां में गाड़ी छोड़कर फरार हो गया! पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया!









