
गदागंज ,रायबरेली
रिपोर्टर – मोहम्मद जावेद
गदागंज थाना क्षेत्र में एक युवती को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। परिजन घायल युवती को एम्बुलेंस से ऊंचाहार सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया नारायन भीट मजरे धूता गांव निवासी बालेन्द्र सिंह की पुत्री गरिमा सिंह उम्र लगभग 28 वर्ष सायं बुधवार लालगंज से वापस आ रही थी टैम्पो से उतरकर घर वापस लौटते समय कानपुर इलाहाबाद राजमार्ग लल्ली की चक्की चौराहे के पास टेंपो से उतर पैदल घर को जा रही थी। इसी बीच सड़क पार करते वक्त ऊंचाहार की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं बाइक चालक मौके पर ही बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल युवती को एंबुलेंस से लेकर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने देखते हैं उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पे पहुंची गदा गंज पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रहीं हैं।









