निकाय चुनाव से पूर्व अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़!

भारी मात्रा में शस्त्र उपकरण के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।
अनुराग अग्रवाल की रिपोर्ट!
CRS शहजहांपुर/मीरानपुर कटरा पुलिस ने नगर निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत विशेष अभियान चलाकर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।व दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए हैं।
दिनांक 29/04 को रात समय करीब 11:55 बजे कटरा थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम कटैइया शाहपुर नहर पट्टी पर बंद पड़ी मेंथा की फैक्ट्री में छापा मारा। फैक्ट्री की दीवार से लगे हुए कमरे में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त कालीचरण उर्फ कल्लू पुत्र कुंदन लाला निवासी ग्राम भगवानपुर थाना तिलहर व राम दास पुत्र शिवदयाल वर्मा निवासी ग्राम अहियापुर थाना कटरा के पास से एक रिवाल्वर 22बोर एक बंदूक 12 बोर राइफल 315 बोर 315 बोर का तमंचा एक पौनिया 315 बोर 30 जिंदा व खोखा कारतूस चारनाल भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पांडे ने बताया कि अभियुक्त गणों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह लोग पहले भी तमंचा बनाने के मामले में थाना तिलहर व कटरा से जेल गए हैं ।चुनाव के दौरान अवैध तमंचा की डिमांड बढ़ जाती है ।इसलिए हम लोग यहां एकांत में तमंचा बना रहे थे इनकी बिक्री हम लोग 5000 से ₹15000 के बीच अलग-अलग शस्त्र के हिसाब से कर देते हैं। अभियुक्तगणों से पूछताछ के दौरान प्रकाश में आए तत्वों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।










