
CRS AGENCY। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को केंद्र सरकार पर ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर, तीखा हमला करते हुए कहा ‘लोगों को लूटने’ और ‘उन्हें गरीब बनाने’ का का काम केंद्र सरकार कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि “पेट्रोलियम मंत्रालय को बंद कर देना चाहिए”।
सपा प्रमुख ने ट्विटर के माध्यम से कहा, “अगर कोई सरकारी नियम, प्रशासन या प्रबंधन ईंधन की कीमतों में इस लापरवाह बढ़ोतरी को नियंत्रित नहीं कर सकता है, और अगर सब कुछ बाजार पर निर्भर है तो पेट्रोलियम मंत्रालय का क्या फायदा है? इन मंत्रालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर देना चाहिए।”
विपक्षी नेता का हमला तब हुआ जब पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि भारत में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी यूक्रेन युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय कीमतों में वृद्धि से जुड़ी है।
इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रेखांकित किया था कि युद्ध के फैलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत कई गुना बढ़ गई है, यहीं वजह है की भारत में ईंधन की कीमतों में वृद्धि आयी है।









