
प्रधानाध्यापिका श्रीमती अशफाक जहां के पति कदीर अहमद का आकस्मिक निधन शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया
सलोन रायबरेली ।प्राथमिक विद्यालय सलोंन नगर पंचायत से मार्च 2024 में सेवानिवृत्त प्रधाना ध्यापिका श्रीमती अशफाक जहां के पति कदीर अहमद का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर सलोन ब्लाक के वर्तमान एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की है। शोक सवेना व्यक्त करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, मंत्री रमेश बहादुर सिंह, जूनियर संघ की अध्यक्ष डॉक्टर साधना शर्मा, मंत्री मोहम्मद आजम, सेवानिवृत शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्ण नारायण पांडे ,मंत्री मोहम्मद अयूब खान, जगदीश प्रसाद साहू, पितई लाल गया बखश सिंह ,बाबूलाल वर्मा,फैज मोहम्मद ,इस्माइल खान के साथ-साथ राजेश कुमार मिश्रा, मोहम्मद वसीम, कासिम हुनर, सतीश चंद्र शर्मा ,तलत जहां, मोहम्मद जैदी नरेंद्र बहादुर सिंह, गौरव शर्मा, श्रवण कुमार यादवआदि शिक्षकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। और मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।









