
CRS /सिद्धार्थनगर| उत्तर प्रदेश के एक ज़िले में प्रेमिका को जब घर वालों ने प्तारेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ा तो प्रेमिका को तालिबानी सजा दे डाली। उसके दोनों हाथ लोहे के चैनल में रस्सियों से बांधकर पीट दिया। वहीं, अब इस तालिबानी सजा का वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। घटना के बाद महिला अपने एक बच्चे के साथ कहीं चली गई है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला सिद्धार्थनगर ज़िले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मधवापुर के टोला पुरैना का है। जहां एक महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 30 जुलाई की रात जब प्रेमी अपनी महिला प्रेमिका के घर गया तो दोनों एक कमरे में थे, तभी परिजन जाग गए। परिजनों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और मारना पीटना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रेमी किसी तरह परिजन के बीच से निकल कर भाग गया। इसके बाद महिला के परिजन महिला को घर के चैनल में दोनों हाथ रस्सियों में बांधकर जमकर पीटने लगे। इसी बीच किसी ने इस घटना वीडियो बना लिया। एक सप्ताह बाद विडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला और उसका प्रेमी दोनों शादीशुदा हैं। महिला का पति दिल्ली में रहता है। महिला तीन बच्चों की मां है और उसका प्रेमी एक बच्चे का पिता है। घटना में बाद महिला दो बच्चों को घर छोड़ कर और एक बच्चे को अपने साथ लेकर कहीं चली गई है।
एसपी ने क्या बताया-
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें एक महिला को रस्सियों से बांध कर मारा पीटा जा रहा है। इसमें टीम गठित कर दी गई है। इसमें दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।






