
CRS AGENCY। एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने हाल ही में अपनी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘डॉन’ के तीसरे पार्ट ‘डॉन 3’ (Don 3) की घोषणा की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एंट्री हो गई है और उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। मेकर्स ने फिल्म ‘डॉन 3’ का एक टीजर वीडियो शेयर किया था जिसमें रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर रणवीर सिंह नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म ‘डॉन 3’ की एक्ट्रेस को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही थीं कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। फिल्म ‘डॉन 3’ में कियारा आडवाणी की कास्टिंग की खबरों के बीच फरहान अख्तर ने फीमेल लीड को लेकर बात की है।बताते चलें कि फरहान अख्तर ने साल 2006 में शाहरुख खान के साथ ‘डॉन’ और साल 2011 में ‘डॉन 2’ बनाई थी। इन दोनों फिल्मों को पसंद किया गया था। इसके बाद से फैंस इस फ्रेंचाइजी फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘डॉन 3’ (Don 3) की डिमांड कर रहे थे। फिल्म ‘डॉन 3’ की बात करें तो इसका डायरेक्शन फरहान अख्तर करने वाले हैं। वहीं, इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म ‘डॉन 3’ साल 2025 में रिलीज होगी।
फरहान अख्तर ने फिल्म ‘डॉन 3′ की एक्ट्रेस को लेकर की बातबीबीसी एशियन नेटवर्क’ को दिए गए इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ लीड एक्ट्रेस को लेकर रिएक्शन दिया है। फरहान अख्तर ने कहा, फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेने का निर्णय प्रोसेस में है और सही समय आने पर उनके नाम का अनाउंसमेंट किया जाएगा। वह नहीं चाहते हैं कि वह कुछ ऐसा बोलें कि बाद में उन्हें किसी कारण से उस निर्णय को वापस लेना पड़े। लेकिन जल्द ही सभी को पता चल जाएगा। गौरतलब है कि कियारा आडवाणी को लेकर खबरें आ रही थीं कि वह फिल्म ‘डॉन 3’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। दरअसल, कियारा आडवाणी को फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस में देखा गया था। इसके बाद कहा जा रहा था कि कियारा आडवाणी फिल्म को लेकर मीटिंग करने गई थीं।









