
बदायूँ-ज़िले के बिसौली में सांसद डा. संघमित्रा मौर्य के नेतृत्व में भाजपाइयों ने नगर में तिरंगा रैली निकाली। लोनिवि गेस्ट हाउस से शुरू हुई रैली में सबसे आगे सांसद चल रही थीं। हाथों में तिरंगा लिए भाजपाई भारत माता की जय और वंदेमातरम का उदघोष करते हुए चल रहे थे। एम एफ हाईवे से होती हुई रैली अटल चौक पर जाकर विसर्जित हुई। इससे पहले सांसद ने गेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, सरिता वार्ष्णेय, सभासद व भाजपा नेता मोनू महाजन, अखिलेश शर्मा, वरुण शर्मा, सनवीर पाल, मनोज शर्मा, रामवीर सिंह, अभिषेक शर्मा, सोनू महाजन, मोंटी महाजन, कृष्णा गुप्ता, गणेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।









