
रायबरेली गुरबक्श गंज
रिपोर्ट मोहम्मद जावेद
बेखौफ दबंगों ने बाइक सवार दलित युवक को मारी गोली हालत गंभीर युवक ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर
एंकर जिले की कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त बेखौफ दबंगों ने बाइक सवार दलित युवक को रोककर मारी गोली गंभीर हालत में युवक लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर मामला गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरा गांव का है जहां अपने साथी को घर छोड़कर वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवार दलित युवक दुर्गेश उर्फ कल्लू उम्र 22 वर्ष निवासी बरउआ को असलहों से लैस 4 दबंगों ने टिकरा बाजार के पास रोक लिया और उसके पेट में गोली मार दी, गोली लगने से घायल दुर्गेश लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिरकर तड़पने लगा गोली की आवाज व घायल की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन जब तक चारों हमलावर मौके से फरार हो गए स्थानीय लोगों लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया वहीं घायल दुर्गेश के भाई ने अनुज यादव, रामबरन यादव, देवेंद्र यादव व एक अज्ञात को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है









