
लोकेशन रायबरेली
स्लग_भदोखर थाना पुलिस का सराहनीय कार्य,रात्रि गस्त के दौरान मिले तीन नाबालिक बच्चे,परिजनों को किया सुपुर्द
एंकर _
रायबरेली पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में काम कर रही भदोखर थाने की पुलिस ने एक बार फिर से बेघर हुए बच्चों को परिजनों से मिलाने का काम किया।रात्रि गश्त में चल रही पुलिस को भदोखर थाना क्षेत्र के सुनसान इलाके जगदीशपुर में तीन नाबालिक बच्चे मिले।तीनों बच्चों जिनकी आयु लगभग 10 से लेकर 12 वर्ष के बीच की है।भदोखर थाना अध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद ने बच्चों से पूंछताछ की तो बच्चों ने बताया कि वह अपने घर परशदेपुर, कजियाना वार्ड नंबर दो के रहने वाले है जो डीह थाना क्षेत्र के रहने वाले है, बच्चों को लेकर थाना अध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद थाने आ गए, और परिजनों को फ़ोन के माध्यम से सूचना दी, सूचना पाकर नाबालिक बच्चों के परिजन भदोखर थाना पहुंचे।जहां बच्चों को सकुशल देखकर परिजनों के आंखों में आंसू छलक आए।
वि ओ _
दरअसल पुलिस को मिले नाबालिक बच्चों में जैद जिनकी आयु लगभग 12 साल है वही अरमान की 11 वर्ष है और सैफुल्लाह की 10 वर्ष है, तीनों बच्चों के पिता नहीं है, बच्चों के मां ही बच्चों का पालन पोषण करती है थाने में बच्चों को सकुशल पाकर जैद की मां ने पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह का आभार जताया और कहा कि आज भदोखर पुलिस की वजह से ही हम फिर से अपने बच्चों मिल पाए।इससे पूर्व भी भदोखर पुलिस के द्वारा घर से भाग कर राजस्थान घूमने निकले बच्चों को कानपुर से भदोखर थाना की पुलिस ने बरामद किया था और नाबालिक बच्चों को परिजनों से मिलाने का काम किया था।लगातार थाना अध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद व उनकी पुलिस टीम क्षेत्र में सक्रिय रहकर अपनी ड्यूटी कर रही है।भदोखर थाना अध्यक्ष के साथ उनकी टीम में उप निरीक्षक राणा प्रताप सिंह, कास्टेबल सतेन्द्र, कांस्टेबल विनीत भाटी, और हमराही मौजूद रहे।










