
*पुराना पेड़ गिरने से ऊंचाहार-डलमऊ मार्ग पर घंटों बाधित रहा यातायात*
गदागंज (रायबरेली)।
गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज चौकी अंतर्गत इण्डिया ढाबा के पास एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे ऊंचाहार-डलमऊ मुख्य मार्ग पर कई घंटों तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यह घटना गुरुवार सुबह की है, जब अचानक पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जो मतीनगंज लल्ली चक्की तक पहुंच गई।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर स्वयं पहल करते हुए पेड़ को हटाने का प्रयास किया। उनकी मेहनत के बाद ही धीरे-धीरे रास्ता साफ हो सका और आवागमन फिर से बहाल हुआ।
इस दौरान न तो कोई प्रशासनिक सहायता समय पर पहुंची, न ही यातायात विभाग की कोई व्यवस्था दिखाई दी, जिससे आम लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।










