महिला पुलिस कर्मी हे० काँ० श्रीमती आसमा बेगम ने शाहजहाँपुर जनपद का नाम एक फिर रौशन किया!

CRS शाहजहाँपुर-महिला पुलिस कर्मी, हे० काँ० श्रीमती आसमाँ बेग़म ने एक बार फिर जनपद अमेठी में आयोजित 31 वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स नीट 2022 प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद शाहजहाँपुर पुलिस की ओर से खेलते हुये एक डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और जैवलिन थ्रो में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रत्येक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत कर शाहजहाँपुर का नाम रौशन कर दिया!
जनपद अमेठी में आयोजित 31 वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स नीट 2022 प्रतियोगिता में भाग लेकर जनपद शाहजहाँपुर पुलिस की ओर से खेल कर प्रथम स्थान बनाए रखने वाली इस महिला हे० का० आसमाँ बेग़म को वरिष्ट पुलिस अधिक्षक एस आनन्द ने उसके प्रत्येक मेडल की जीत पर 5000 रु० का रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्रों को प्रदान कर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी!
बताते चले कि उक्त महिला मुख्य आरक्षी श्रीमती आसमाँ बेगम द्वारा पूर्व के वर्षों 2021-2022 में भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मेडलों को जीता जाता रहा है! तथा साथ ही आसमा बेगम को 43वीं 3rd नेशनल मास्टर एथलेटिक्स में प्रतिभाग करने मौका मिला है जो कि साल्ट टेक स्पोर्ट्स स्टेडियम कोलकाता (वेस्ट बंगाल) में दिनाँक 14.02.2023 से 18.02.2023 तक आयोजित होने जा रही है!







