
CRS NEWS पटना, 26 अगस्त।
कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी ने आज बिहार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता का यह जनसैलाब सिर्फ़ भीड़ नहीं बल्कि एक संकल्प है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता का सबसे बड़ा हथियार उसका वोट है और इस अधिकार को किसी भी कीमत पर छीना नहीं जाने दिया जाएगा।
श्री गांधी ने अपने भाषण में कहा, “हम सब मिलकर यह तय कर चुके हैं कि एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। जनता का अधिकार ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसे छीनने की कोशिश करने वालों को जनता जवाब देगी।”
सभा में उमड़े अपार जनसमूह ने राहुल गांधी के इस संकल्प का समर्थन करते हुए नारेबाज़ी की और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।










