
CRS AGENCY। सुप्रीम कोर्ट वकीलों की हड़ताल से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वकीलों के हड़ताल करने के मामले पर सुनवाई की। अदालत ने कहा कि वकील कोर्ट का बायकॉट नहीं कर सकते हैं. लोगों को जमानत और न्याय पाने से नहीं रोका जा सकता है. इस संबंध में दिशा-निर्देश बनाए गए, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ है. दरअसल, देश की अलग-अलग अदालतों में लगातार वकीलों द्वारा हड़ताल किए जाने के मामले सामने आए है, जिसे लेकर अदालत चिंतित है।
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नाराजगी जताई और कहा कि इस तरह के मामले सुप्रीम कोर्ट में सामने क्यों नहीं आते हैं, जबकि यहां पर भी मतभेद देखने को मिलते हैं. शीर्ष अदालत ने कहा कि अदालतों में काम रुकना नहीं चाहिए. वकीलों को बायकॉट नहीं करना चाहिए. लोगों को जमानत और न्याय पाने से नहीं रोका जा सकता है। अदालत ने हड़ताल पर जाने वाले वकीलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने बताया कि वकीलों की हड़ताल को लेकर नियम बनाए गए हैं. सुनवाई के दौरान वकील प्रशांत भूषण ने अदालत को बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट में आज वकील हड़ताल पर है। सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से एक जवाब दाखिल करने को कहा है। इसमें बीसीआई को बताना है कि देशभर में कितने बार एसोसिएशन हड़ताल पर गए और उन पर क्या कार्रवाई की गई. जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशू धूलिया की पीठ ने बीसीआई को सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया जाएगा. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में चार हफ्ते बाद अगली सुनवाई होगी.






